निजी अस्पताल का काला कारनामा : मुर्दे को ही बेहतर इलाज के लिए किया रेफर, खुली पोल तो मचा हड़कंप

Edited By:  |
Reported By:
niji asptaal ka kala karnama niji asptaal ka kala karnama

बगहा : खबर बगहा से है जहां एक निजी अस्पताल का काला कारनामा सामने आया है। बताया जा रहा है कि मरीज की मौत के बाद अस्पताल ने महिला की लाश को ही रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की मौत झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से हुई। बताया जा रहा है कि यह महिला गर्भवती थी और इलाज के दौरान ही जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई।


महिला की पहचान कैलाश नगर के वार्ड नंबर 6 निवासी सोहन तुरहा की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। महिला के देवर सुनील तुरहा ने बताया कि रात्रि में महिला को लेकर शहरी PHC बगहा पहुंचे। जहां महिला को रेफर कर दिया गया। इस दरमियान एक नर्स ने महिला और उसके परिजनों को वरगलाकर नगर के संजीवनी हेल्थ केयर में पहुंचा दिया। जहां पर महिला की ईलाज चलने लगा।


बताया जा रहा है कि इलाज के क्रम में महिला की मौत उक्त क्लीनिक में मध्य रात्रि को हो गई। इसके बाद अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए अस्पताल कर्मियों ने मृतक महिला को रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने जबरदस्ती एंबुलेंस बुलाकर उसमें जच्चा और बच्चा दोनों को रखवा कर बेतिया के लिए भेज दिया। इस दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की सांस नहीं चल रही थी। जिसे लेकर परिजनों के द्वारा डॉक्टर से बोला गया लेकिन डॉक्टर ने कहा कि सब ठीक हो जाएगा बेतिया अस्पताल जल्दी पहुंच जाइये।

इस बीच रास्ते में ही उक्त क्लिनिक के कर्मी मौक पाकर जच्चा और बच्चा को छोड़कर भाग गए। जिसके बाद परिजनों के द्वारा जच्चा और बच्चा को GMCH बेतिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत बता दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Copy