नक्सलियों के मंसूबे विफल : चाईबासा में फिर IED बम बरामद, सुरक्षा बलों ने किया बम डिफ्यूज

Edited By:  |
naxaliyon ke mansube vifal naxaliyon ke mansube vifal

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से जहां पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मारादिरी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 8 किलोग्राम का एक आईईडी बम जब्त किया है. पुलिस ने बम निरोधक दस्ता की सहायता से उसे विनिष्ट कर दिया. नक्सलियों ने पुलिस को उड़ाने के लिए बम बिछा रखा था.


को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.

मामले में पुलिस कप्तान आशुतोष कुमार शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में 10 अक्तूबर से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान शनिवार को संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है. आज सुरक्षा बलों ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मारादिरी के पास 8 किलोग्राम का 1 IED बरामद कर लिया है. पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उसे डिफ्यूज कर दिया है

चाईबासा से संतोष की रिपोर्ट ---


Copy