औरंगाबाद पुलिस को आज उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब 3 लाख के इनामी नक्सली राजेंद्र सिंह को अपने एक सहयोगी नक्सली विजय पासवान के साथ गिरफ्तार कर लिया।माली थाना क्षेत्र के बेला खैरा गांव से उनकी गिरफ्तारी हुई है.

दो देसी कट्टा और 13 कारतूस बरामद

एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से 2 देसी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नक्सली राजेंद्र पर कुल 21 मामले विभिन्न थानों मे दर्ज हैं और बिहार सरकार ने हाल ही में इस पर 3 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेंद्र माली थाना क्षेत्र के बेला खैरा गांव आया हुआ है। इसी सूचना के आधार पर एसएसबी के साथ एक टीम का गठन कर जब छापामारी की गई तब पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है।