दबोचा गया 1 लाख रुपये का इनामी नक्सली : गया पुलिस एवं SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा सिंह गिरफ्तार

Edited By:  |
 Naxalite carrying reward of Rs 1 lakh caught  Naxalite carrying reward of Rs 1 lakh caught

शेरघाटी :गया पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। गया पुलिस और SSB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी नक्सली सुरेश सिंह उर्फ सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा सिंह को गिरफ्तार किया है।

शेरघाटी ASP शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार नक्सली शेरघाटी अनुमंडल के धनगाई थाना क्षेत्र के तीलेटांड़ गांव का रहने वाला है और कई नक्सली कांडों में वांछित था। ASP शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता की गिरफ्तारी से गया और औरंगाबाद जिला में नक्सली गतिविधि पर विराम लगेगा और सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगा।

नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता पर औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना में ही कई मामले दर्ज हैं।

(शेरघाटी से रामप्रवेश कुमार की रिपोर्ट)