नशीली दवाओं के नेटवर्क पर शिकंजा : पटना पुलिस के हाथ लगी प्रतिबंधित इंजेक्शन,दो आरोपी गिरफ्तार
पटना:राजधानी में नशीली दवाओं के बढ़ते नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस को 76 हजार प्रतिबंधित इंजेक्शन हाथ लगी है. जानकारी अनुसार औषधि विभाग की टीम और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान करीब 76 हजार प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किए गए हैं. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि, इस गिरोह का मुख्य सरगना फरार है.
इस पूरे मामले का खुलासा चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में हुआ है.प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशीली दवाओं की तस्करी पार्सल के माध्यम से दूसरे राज्यों से की जा रही है. इसके बाद इन्हें स्थानीय स्तर पर सप्लाई किया जाता था. जिसके बाद बाईपास थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई.
मौके से पुलिस ने एक ऑटो में रखे नशीले इंजेक्शन और टैबलेट के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर बाईपास इलाके के गोदाम में छापेमारी की गई. जहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं.





