Hindi News / रांची में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की पहल पर महिलाओं ने निकाली रैली,जताया...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : रांची में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की पहल पर महिलाओं ने निकाली रैली,जताया आभार

Edited By:  |
nari shakti vandan adhiniyam nari shakti vandan adhiniyam

रांची:नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर गुरुवार से संसद में तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है. इधर, इस अधिनियम की खुशी में राज्यभर की महिलाओं द्वारा सराहनी की जारी. रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की पहल पर शहर के जेल मोड़ से अलबर्ट एक्का चौक तक महिलाओं द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई. इस दौरान महिलाओं के सम्मान,अधिकार और भागीदारी पर जोर दिया गया.

मौके पर मौजूद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि संसद में कल से 3 दिनों तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा होगी. इसके बाद वर्ष 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं. 35% आरक्षण मिलने से महिलाओं की भागीदारी पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक देखने को मिलेगी.

स्कूटी रैली में शामिल महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा था. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से 33% आरक्षण मिलने से महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है.