अलविदा : नम आंखों से लोगों ने दी नरेंद्र सिंह को श्रद्धाजंलि, किऊल नदी के पकरी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Edited By:  |
narendra singh antim sanskar narendra singh antim sanskar

PATNA- जब तक सुरज चांद रहेगा नरेंद्र सिंह आपका नाम रहेगा.... जैसे नारों के साथ बिहार के कद्दावार नेता नरेंद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। निधन की खबर सुनने के बाद से ही बिहार भर से उनके समर्थक जमुई स्थित उनके पकरी गांव पहुंचने लगे थे। बिहार पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले किऊल नदी के पकरी घाट पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जानकारी अनुसार बड़ें बेटे और बिहार विधान सभा के पूर्व विधायक अमित कुमार ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर मंत्री और उनके छोटे बेटे सुमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बताते चले कि साल 1985 बिहार विधान सभा में पहली बार नरेंद्र सिंह जमुई के चकाई सीट से चुनाव जीतकर विधान सभा पहुंचते हैं। इसके बाद साल 1990 और 2000 में फिर से वह इलेक्शन जीतकर सदन पहुंचते हैं। इस दौरान उनको कई बार बिहार सरकार में मंत्री बनाया जाता है। कृषि मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए कई ऐतिहासिक कार्यो को लोग आज भी जानते हैं। नरेंद्र बाबू विधान परिषद के भी सदस्य रह चुके हैंं।

इन लोगों ने शोक जताया

पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह के निधन पर झाझा विधायक दामोदर रावत, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, जेपी सेनानी पूर्व लोक अभियोजक शिशिर दूबे, पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल, पूर्व विधायक सावित्री देवी, लक्ष्मण झा, जेपी सेनानी राजेश सिंह, लोजपा नेता रूवेन कुमार सिंह, कांग्रेसी नेता ई. आईपी गुप्ता, भाजपा नेता मनीष पांडेय, प्रकाश भागत, विकास प्रसाद सिंह, सुबोध सिंह, पूर्व कार्यपालक अभियंता कामेश्वर तिवारी आदि ने शोक व्यक्त की।


Copy