BIHAR NEWS : बिहार में नागरिकों की सुविधा के लिए मार्च के हर रविवार खुलेंगे निबंधन कार्यालय
पटना :राज्य के सभी निबंधन कार्यालय मार्च महीने के रविवार को भी खुले रहेंगे. मद्य निषेद,उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार,सभी निबंधन कार्यालयों में रविवार को आम दिनों की भांति जमीन/फ्लैट का निबंधन किया जाएगा. ये फैसला आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
विभाग को मिला करोड़ों का राजस्व
निबंधन विभाग ने जनवरी2026से रविवार समेत अन्य सभी छुट्टियों पर निबंधन कार्यालय सामान्य कार्य दिवसों की तरह खुले रखने की शुरुआत की थी. कामकाजी वर्ग के लिए यह सुविधा बेहद फायदेमंद साबित हो रही है,वे अब छुट्टियों के दिन बढ़ चढ़ कर निबंधन करवा रहे हैं. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,जनवरी माह के चार रविवार (4, 11, 18और25)पर कुल3,324दस्तावेज निबंधित दर्ज किए गए थे,जिनसे विभाग को21करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ.
• पहले रविवार (4जनवरी):141दस्तावेज, 85लाख रुपये राजस्व
• दूसरे रविवार (11जनवरी):540दस्तावेज, 3करोड़ रुपये राजस्व
• तीसरे रविवार (18जनवरी):901दस्तावेज,लगभग6करोड़ रुपये राजस्व
• चौथे रविवार (25जनवरी):1,742दस्तावेज, 11करोड़55लाख रुपये राजस्व
वहीं,फरवरी महीने के मात्र दो रविवार में लगभग3,000दस्तावेजों का निबंधन किया गया,जिससे20करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व हासिल हुआ.





