पटनदेवी पहुंचे नंदकिशोर यादव : विधानसभा अध्यक्ष बनते ही माता के दरबार में लगायी हाजिरी, सूबे की खुशहाली के लिए मांगी मन्नत

Edited By:  |
Reported By:
 Nandkishore Yadav reached Patandevi temple  Nandkishore Yadav reached Patandevi temple

PATNA CITY :बिहार विधानसभा के नये अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही माता के दरबार में पहुंचे और मां पटनेश्वरी शक्तिपीठ में हाजिरी लगाते हुए मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने बिहार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी।


इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नंदकिशोर यादव ने कहा कि वे माता के दरबार में हमेशा आते हैं और मां का आशीर्वाद लेते हैं। उन्हें जो ये पद और जिम्मेदारी मिली है, वो माता के आशीर्वाद से ही मिला है।

वहीं, स्थानीय लोगों के अधिक खुश होने पर नंदकिशोर यादव ने कहा कि मैं स्थानीय विधायक भी हूं लिहाजा यहां के लोगों का ये प्रेम है कि वे मुझे इतनी बड़ा पद और जिम्मेदारी मिलने से खुश हैं।


Copy