Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी ने कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच नीतीश कुमार से...

BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी ने कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच नीतीश कुमार से की मुलाकात

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अहम मुलाकात की, जिसे कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह मुलाकात पटना स्थित सात सर्कुलर रोड आवास पर हुई और करीब 25 मिनट तक चली.

बताया जा रहा है कि इस दौरान राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति,कैबिनेट विस्तार और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई. नीतीश कुमार के नए आवास पर शिफ्ट होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली औपचारिक मुलाकात थी,जिससे इसके राजनीतिक मायने और भी बढ़ जाते हैं.


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में बिहार मंत्रिमंडल में बदलाव संभव है. ऐसे में इस मुलाकात को सत्ता संतुलन और नई रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि,बैठक के बाद किसी भी नेता की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है,जिससे अटकलों का दौर जारी है.


विपक्ष भी इस मुलाकात पर नजर बनाए हुए हैं और इसे लेकर सवाल उठा रहा है. वहीं सत्ताधारी दल के नेता इसे सामान्य शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं. लेकिन जिस समय पर यह बैठक हुई है,उसने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है.


अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या वाकई कैबिनेट विस्तार होगा या यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक थी. आने वाले दिनों में स्थिति साफ होने की उम्मीद है.


पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--