नामांकन का अंतिम दिन : बीजेपी उम्मीदवार रोशनी खलखो ने मेयर पद के लिए किया नामांकन,विधायक-नेता और कार्यकर्ताओं ने भरा जोश

Edited By:  |
namankan ka antim din namankan ka antim din

रांची: नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन तमाम प्रत्याशियों ने अपने-अपने पद के लिए नामांकन दाखिल किया. इसी क्रम में रांची से मेयर पद के लिए बीजेपी समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो ने समाहरणालय परिसर मेंआज नामांकन दाखिल किया.वार्ड-19 से दो बार पार्षद रह चुकी रोशनी खलखो ने मेयर पद के लिए नामांकन पर्चा भरा.

नामांकन से पहले रोशनी खलखो नेबीजेपी विधायक सीपी सिंह और हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल के साथ पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडा लहराते हुए ढोल नगाड़े के साथ समाहरणालय परिसर पहुंचीं. मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के नामांकन को लेकर समर्थक काफी उत्साहित नजर आए.

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने रोशनी खलखो को प्रत्याशी बनाया है. इस बार कमल फूल का सिंबल नहीं है, पार्टी की ओर से समर्थित प्रत्याशी है. वहीं, विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि रोशनी खलखो सामाजिक और संघर्षशील महिला हैं। शहर को बहुत आगे ले जाने की आवश्यकता है. इधर, नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद रोशनी खलखो ने कहा कि निकाय चुनाव को त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है.