'नहीं करेंगे हम ब्याह चाहे कुच्छो हो जाए' : वरमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दूल्हा समेत 5 बाराती बने बंधक


खगड़िया : खबर सामने आ रही है खगड़िया से जहां शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने वरमाल के बाद ही शादी से साफ़ इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से समारोह में मौजूद हर कोई हैरान रह गया। बारातियों ने इतना सुनते ही बवाल शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को भी आना पड़ गया।
मामला खगड़िया के मुफ्फसिल थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां रहीमपुर नया टोला में भागलपुर के नारायणपुर से बारात आईं। पूरे धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया गया। दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाल पहनकर वरमाला डाल रस्म भी पूरी की। सुर्ख जोड़े में सजी दुल्हन शादी की वेदी पर बैठने के लिए तैयार थी लेकिन तभी दुल्हन ने तभी एक ऐसा फैसला सुनाया जिसे सुनकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
दुल्हन ने शादी करने से ही साफ़ इंकार कर दिया। दुल्हन से जब वजह पूछी गई तो उसने बताया कि यह दूल्हा उसे पसंद नहीं है। लड़का मानसिक रूप से बीमार है। इतना सुनते ही दूल्हा पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। इधर लड़की पक्ष के लोग भी लड़की के पक्ष में खड़े हो गए। शादी नहीं होने के बाद तिलक में दिए गिफ्ट आइटम लौटने को लेकर लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत 5 बारातियों को बना लिया।
वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बंधक को मुक्त करा दिया और सामाजिक स्तर पर भी मामले को सुलझाने के प्रयास में जुट गई। हालांकि दुल्हन के इंकार के बाद यह शादी संभव नहीं हो पाई।