केन्द्रीय मंत्री का मगध दौरा : केन्द्रीय मंत्री RCP सिंह ने ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर में की पूजा अर्चना..यूपी चुनाव के सवाल पर साधी चुप्पी

Edited By:  |
Reported By:
MINISTER RCP NE UP CHUNAV PER CHUPPI SADHI MINISTER RCP NE UP CHUNAV PER CHUPPI SADHI

GAYA: भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह गया पहुंचे और ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। मंदिर के गर्भ गृह में विष्णु चरण की पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने काफी समय बिताया। पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के बीच उनका धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर से निकलने के बाद पत्रकारों ने जब उन्हें घेरा तो वे बोले की बहुत दिनों से मन में इच्छा थी कि भगवान विष्णु का दर्शन करें। परंतु कोरोना के कारण मंदिर बंद रहने के कारण उनकी तमन्ना पूरी नहीं हो सकी थी। आज उन्होंने भगवान विष्णु से देश की खुशी और समृद्धि की कामना की है।

उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे मुद्दे से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर वे मौन साध गए। गया के चर्चित वजीरगंज स्टील प्रोसेसिंग प्लांट को लेकर पूछे गए सवाल का भी गोल-मटोल जवाब देकर निकल गए। मालूम हो कि आज राजगीर से गया होते हुए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह औरंगाबाद जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहां से देर संध्या वापसी के क्रम में गया शहर के विष्णुपद मंदिर पहुंचे थे।


Copy