BIHAR NEWS : राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा 'राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण-2026' के लिए पटना में क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग),पटना द्वारा'राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण-2026'के सफल संचालन हेतु दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर11और12मार्च2026को पटना के बेली रोड स्थित ए.वी.आर. (AVR)होटल में संपन्न हुआ. विदित हो कि इस राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण की अवधि अप्रैल2026से मार्च2027तक निर्धारित है.

शिविर का उद्घाटन करते हुए उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख,रोशन लाल साहू ने सर्वेक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि "सटीक और समयबद्ध आँकड़े नीति निर्माण की धुरी होते हैं. इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक वर्गों में आय के वितरण को समझना,घरेलू आय का सटीक अनुमान लगाना और आय की असमानता का मापन करना है." उन्होंने आगे कहा कि ये आँकड़े सरकार को कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी मूल्यांकन और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की पहचान करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे.

प्रशिक्षण सत्र के दौरान उप निदेशक परिमल ने प्रतिभागियों को सर्वेक्षण के तकनीकी पहलुओं और डेटा की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी प्रियंका कुमारी के स्वागत भाषण से हुई.

तकनीकी सत्रों का संचालन वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी जीतेंद्र राय,रौशन कुमार और सुबोध कुमार द्वारा किया गया,जिन्होंने प्रगणकों (Enumerators)को सर्वेक्षण की बारीकियों से अवगत कराया. इस अवसर पर भागलपुर उप-क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी रश्मि रंजन (व.सां.अ.) और गया कार्यालय से गौरव कुमार (सहायक निदेशक) सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

शिविर में सुधीर कुमार झा,देवेंद्र कुमार,कमलेश प्रधान,ए. के. पाठक,सुशील कुमार सिंह और कार्यालय के अन्य कर्मियों के साथ चयनित सर्वेक्षण प्रगणकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया. इस आयोजन को सफल बनाने में सोमेंद्र कुमार (UDC),अमित कुमार एवं रवि कुमार (MTS)ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

अंत में सहायक निदेशक राजीव कुमार झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया.