हीटवेब को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी : इन 14 जिलों में चलेगी भीषण लू, पारा होगा हाई

Edited By:  |
 Meteorological Department's warning regarding heatweb  Meteorological Department's warning regarding heatweb

Weather Alert :पूरा बिहार इसवक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। हीटवेब से बिहारवासी हलकान है। इस बीच मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो भीषण गर्मी अभी और सताने वाली है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 14 जिलों में लू चलेगी, जिससे लोगों की परेशानियों एकबार फिर बढ़ जाएंगी। बिहार के ये जिले हैं - लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और बक्सर। इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

वहीं, बिहार के अन्य 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार शामिल है।

बक्सर रहा सबसे गर्म जिला

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार का बक्सर जिला सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान सर्वाधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना समेत कई जिलों का तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।