घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी : जांच में जुटी पुलिस, चोरों की तलाश जारी
रांची:-राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट सरोवर नगर,देवी मंडप रोड में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार,विजय कुमार साहू के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमीरा तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरी में करीब16लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

पीड़ित परिवार के अनुसार,चोरों ने पहले घर के मुख्य दरवाजे का लॉक तोड़ा,इसके बाद अंदर घुसकर कमरे में रखी अलमीरा को तोड़ डाला। अलमीरा में रखे सोने-चांदी के गहने,कीमती जेवरात और नकदी चोर अपने साथ ले गए। घटना का पता तब चला जब घर के सदस्य वापस पहुंचे और दरवाजा टूटा हुआ देखा। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमीरा टूटी हुई थी। लाखों की चोरी से परिवार सदमे में
पीड़ित विजय कुमार साहू ने बताया कि घर में शादी और अन्य पारिवारिक जरूरतों के लिए रखे गए जेवरात और कुछ नकदी मौजूद थी। चोरों ने सबकुछ साफ कर दिया। परिवार इस घटना से काफी सदमे में है।

एफ एस ऐल की टीम भी जांच में जुटी हुई है जांच शुरू घटना की जानकारी मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।





