Weather Alert : बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मानसून अब एक्टिव हो चुका है लिहाजा भीषण गर्मी से बिहारवासियों को राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के लिए अगले 36 घंटे बेहद ही अहम है लिहाजा मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश होने की संभावना है लेकिन इस बीच सूबे के 13 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी 13 जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग का इन 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अगले 36 घंटे बेहद अहम, 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक आज बिहार के खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मुंगेर, नवादा और रोहतास जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ठनका गिरने के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के अधिकांश भागों में मानसून की गतिविधियों में वृ‌द्धि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और उससे सटे झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

मौसम विभाग का इन 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अगले 36 घंटे बेहद अहम, 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

जानिए 'ऑरेंज अलर्ट' का क्या होता है मतलब

आपको बता दें कि रेड अलर्ट का मतलब है 'कदम उठाएं', ऑरेंज अलर्ट का मतलब है - सतर्क रहें, येलो अलर्ट का मतलब है कि निगरानी बनाएं रखें और जानकारी हासिल करते रहें। ग्रीन अलर्ट का मतलब होता है कि कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं है।