चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से है जहां झारखण्ड एवं ओड़िशा के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया. घटना के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए राउरकेला भेजा गया जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान के क्रम में ओड़िशा के राउरकेला जिला के. बोलांग थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को लक्षित करकेI.E.Dब्लास्ट किया गया,जिसमें सी०आर०पी०एफ० 134 बटालियन के स०अ०नि० / जी०डी० सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें उचित इलाज हेतु राउरकेला अस्पतालभेजागयाजहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई. पुलिस मुख्यालय ने इसकी जानकारी दी है. इस तरह चाईबासा में घायल जवान इलाज के क्रम मेंशहीदहोगए.

चाईबासा से राजीव सिंह और रांची से नैयर की रिपोर्ट--