Hindi News / रांची में मशाल जुलूस और SSP ऑफिस घेराव का ऐलान, बीजेपी का ह्ल्लाबोल

मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म मामला : रांची में मशाल जुलूस और SSP ऑफिस घेराव का ऐलान, बीजेपी का ह्ल्लाबोल

Edited By:  |
medical chaatra k sath dushkarm mamla medical chaatra k sath dushkarm mamla

रांची:रिम्स की डेंटल छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में बीजेपी ने आंदोलन करने की घोषणा की है. इसके तहत 19 अप्रैल को राजधानी में मशाल जुलूस और 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है. इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, रांची महानगर, पूर्वी एवं पश्चिमी जिला द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है.

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी को अपने कार्यकाल को भी याद करने की जरूरत है कि किस तरह से तत्कालीन सीएम रघुवर दास ने किस तरह से एक रेप पीड़िता के पिता को दुत्कारा था. बीजेपी राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपनी राजनीतिक जमीर बचाने में जुटी हुई है.

वहीं, इस मुद्दें परबीजेपी ने कहा कि NCRB की डेटा बताती है कि 2020 से 2026 तक कितने रेप और अपहरण की घटनाएं हुई है. बीजेपी का कहना है कि हमारी पार्टी राज्य की जनता की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर है. अभी मशाल जुलूस का कार्यक्रम आयोजित है, आगे भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार का विरोध जारी रहेगा.