रामगढ़ : विस्थापित आदिवासियों का विरोध प्रदर्शन,PVUNL प्रबंधन पर मनमानी का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी
रामगढ़:जिले के बलकूदरा छाई डैम स्थित मूल आदिवासी समाज के गरीब परिवार के जमीन PVUNL द्वारा अधिग्रहण कर बिना पुनर्वास और मुआवजा दिए जबरन चारदीवारी कर विस्थापित आदिवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया है. इस बीच विरोध प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों ने आदिवासी धर्म का सरना झंडा भी स्थापित किया. रैयत आदिवासियों ने PVUNL प्रबंधन और जिला प्रशासन को समस्या का समाधान नहीं होने परआत्मदाह की चेतावनी दी है.
विस्थापित आदिवासी नेता झरी मुंडा ने कहा कि यहां रह रहे गरीब आदिवासी परिवार को कंपनी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा. जबरन बिजली का पोल गिरा दिया गया, रास्ता खराब कर दिया गया है. जबकि, विस्थापित गरीब आदिवासियों को कंपनी द्वारा हो रहे विकास कार्य का समर्थन है. रैयत आदिवासी परिवारों के लिए मुआवजा और पुनर्वास की मांग की गई है.
विस्थापित आदिवासियों का आरोप है किजब पीटीपीएस द्वारा जमीन अधिग्रहण किया गया था तब पुनर्वास, मुआवजा का एग्रिमेंट किया गया था, लेकिन आज तक पुनर्वास नहीं किया गया. आदिवासी समाज नेपुनर्वास और मुआवजा नहीं देने पर आत्मदाह की चेतावनी प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को दी है.





