Hindi News / 92 साल की आयु में कहा अलविदा,मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में ली...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन : 92 साल की आयु में कहा अलविदा,मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में ली अंतिम सांस

Edited By:  |
mashur gayika aasha bhosle ka nidhan mashur gayika aasha bhosle ka nidhan

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज सिगंर आशा भोसले का निधन हो गया है. देशभर के फैंस के लिए ये दुखद खबर सामने आई है. वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं. उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था. जहां 92 साल की आयु में आशा भोसले का निधन हो गया. बताया जा रहा है कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ है. आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की है.

करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में आवाज का चलाया जादू

करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे. लेकिन, रविवार 11 अप्रैल को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

आशा को बचपन से था म्यूजिक से लगाव

आशा भोसले साल 1933 में पैदा हुई. उनके पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर था और वह भी सिंगर थे. परिवार में गायन का माहौल होने के कारण आशा को बचपन से म्यूजिक से लगाव था. हालांकि, म्यूजिक की दुनिया में उनकी एंट्री पारिवारिक मजबूरियों के कारण हुई. जब आशा भोसले 9 साल की थीं, तो उनके पिता गुजर गए. ऐसे में परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन पर और बड़ी बहन लता मंगेशकर पर आ गई। साल 1943 में आशा भोसले ने अपनी पहला फिल्मी गाना रिकॉर्ड किया था. अपने करियर में उन्होंने 12 हजार से अधिक गाने गाए और ढेरों अवॉर्ड जीते.

82 साल के करियर में 12,000 के करीब गाने गाए

आशा भोसले की बात करें तो सिंगर ने अपनी बहन लता मंगेशकर की राह पर चलते हुए इंडस्ट्री में आई और उन्होंने खूब शोहरत कमाई. 10 साल की उम्र में सिंगर ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था जो मराठी में था. इसके बाद से सिंगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 82 साल के करियर में 12,000 के करीब गाने गाए. सिंगर को कला जगत में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया.