Hindi News / चिराग पासवान ने मोदी के 12 साल के कार्यकाल को 'विकसित भारत की...

जमुई में NDA का कार्यक्रम : चिराग पासवान ने मोदी के 12 साल के कार्यकाल को 'विकसित भारत की मजबूत नींव' करार दिया

Edited By:  |
jamui jamui

जमुई:विकसित भारत कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान गुरुवार को जमुई पहुंचे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के ऐतिहासिक कार्यकाल को 'विकसित भारत की मजबूत नींव' करार दिया है. कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयशी सिंह, पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह, पूर्व मंत्री संजय पासवान समेत NDA के तमाम बड़े नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

जमुई पहुंचने पर NDA कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया. 'चिराग पासवान जिंदाबाद' और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा.

2014 से पहले औरआज के भारत में जमीन-आसमान का फर्क

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल विकसित भारत की नींव है. 2014 से पहले का भारत और आज के भारत में जमीन-आसमान का फर्क है. सड़क, बिजली, पानी, गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया हर क्षेत्र में देश ने तरक्की की है. 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना पीएम मोदी का संकल्प है और हम सबको मिलकर इसे पूरा करना है.

'खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में जमुई में अपार संभावनाएं'

चिराग ने जमुई के विकास के लिए केंद्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में जमुई में अपार संभावनाएं हैं. यहां उद्योग लगाकर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.

कार्यक्रम मेंNDA के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

मंच पर बिहार सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रेयशी सिंह, पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह, बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान के अलावा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी जिलाध्यक्ष और NDA के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.