माओवादियों ने निकाली बहाली : स्कूल में चिपकाया पोस्टर, धमक देख प्रशासन की बढ़ी बेचैनी

Edited By:  |
maowadiyon ne nikali bahali maowadiyon ne nikali bahali

गया : खबर है गया से जहां माओवादियों ने एक बार फिर पोस्टर के जरिए कुछ युवकों को हाजिर होने का निर्देश भेजा है। साथ ही ऐलान किया है कि माओवादी से जुड़ा संगठन नवयुवकों की नियुक्तियां भी करेगा। पोस्टर देखते ही पूरे इलाके में दहशत छा गया। वहीँ प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

मामला गया के डुमरिया प्रखंड इलाके का है जहां महुडी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह में अरसे बाद माओवादियों ने पोस्टर लगाया है और पोस्टर के जरिए आफताब अंसारी, जुबेर अंसारी, शशिकांत रविदास और सुनील पासवान को हाजिर होने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, ऐलान किया है कि भाकपा (माओवादी) से जुड़ा संगठन गांव-गांव में मोर्चा बनाने के लिए नवयुवकों की नियुक्तियां करेगा।

भाकपा माओवादी ने यह पोस्टर बिहार में अबतक के सबसे बड़े नरसंहार (लक्ष्मणपुर बाथे) के 25 साल पूरे होने के दिन चस्पा किया है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि भाकपा माओवादी एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय हो गई है। भाकपा माओवादी दुबारा संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है और इसी के क्रम में पोस्टर के जरिए उसने अपनी मंशा जाहिर की है।

नौजवानों की नियुक्ति के लिए पोस्टर में लिखना और पुराने ढर्रे पर हाजिर होने का निर्देश देना उसी का एक हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों प्रशासन ने नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह से तहस-नहस कर रखा है। अब तक कई नक्सलियों को मार गिराया गया जबकि कई ने हथियार डाल आत्मसमर्पण कर दिया है।


Copy