PATNA :बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रदेश में कई IAS का तबादला हुआ है। आनंद किशोर को वित्त विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है जबकि लोकेश कुमार सिंह ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बने है। इसके साथ ही उन्हें पर्यटन विभाग के सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है।

इसके साथ ही दीपक आनंद सचिव श्रम संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार मे रहेंगे। बी. राजेंद्र प्रधान सचिव श्रम संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हुए। शीर्षत कपिल अशोक को पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. नीलेश रामचंद्र देवरे को विशेष सचिव कैबिनेट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.