Hindi News / बोले-समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों का विकास हमारी प्राथमिकता

मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने किया पदभार ग्रहण : बोले-समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों का विकास हमारी प्राथमिकता

Edited By:  |
mantri lakhendra kumar roshan ne kiya padbhar grahan mantri lakhendra kumar roshan ne kiya padbhar grahan

पटना: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित विभाग के मुख्य कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान मंत्री ने सरकार के माध्यम से की गई 100 दिनों के कार्य को बताया. इसमें अम्बेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,छात्रावासों के छात्रों की दोगुणा छात्रवृति,ओवरसीज स्कीम समेत कई योजनओं के बारे में बात रखी गई.

उन्होंने आगे कहा कि विभाग वैसे एससी-एसटी बहुल टोलों जहां सड़क,भवन और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ी है वहां पर कार्य करना हमारी पहली प्राथमिकता है. जल्द ही इन्हें विकास के मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा. विकास मित्र के माध्यम से लोगों तक सरकार की योजनओं को पहुंचाया जा रहा है. मंत्री ने विभाग को और अधिक प्रभावी एवं तेज गति से संचालित करने के संकेत दिए. इस दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि विभाग एससी-एसटी समुदाय के सामाजिक,आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है.

इस अवसर पर विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, निदेशक प्रियंका रानी ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया. इस मौके पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.