Hindi News / पूर्णिया में भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश...

BIHAR NEWS : पूर्णिया में भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे हुए शामिल

Edited By:  |
bihar news bihar news

पूर्णिया : जिले के टाउन हॉल में गुरुवार को भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस मनाया गया. इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे,सदर विधायक विजय खेमका,एमएलसी अनिल ठाकुर समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी की सरकार में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या कर दी गई थी. इसको वे लोग आज पूरे देश में संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपातकाल में विपक्षी नेताओं, प्रेस मीडिया सब पर सेंसर लग गया था. कोई कुछ बोल नहीं सकता था. कई नेताओं और पत्रकारों को तो जेल में डाल दिया गया था. उस दिन लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी. जिस कारण आज इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है.

पूर्णिया से अमित कुमार की रिपोर्ट--