मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना : बोले-केंद्र सरकार की मनमानी के चलते रिम्स में मरीजों को खाना देना मुश्किल
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रसोई गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार गैस की किल्लत के कारण वैकल्पिक व्यवस्था में लकड़ी पर खाना बनाने की तैयारी करने में लगी है ताकि आम जनता को दिक्कत ना हो.
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इसके लिए वह कोल इंडिया से भी संपर्क किए हैं. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लकड़ी और कोयले का अंतर जमात किया जाए और लोगों को गैस की कीमत से राहत दी जा सके. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी के चलते रिम्स जैसे बड़े अस्पताल में मरीजों को खाना देना मुश्किल होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि गैस की कीमत के कारण रिम्स अस्पताल में खाना नहीं बन पा रहा है. ऐसे में वहां भी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. इरफान अंसारी ने कहा कि रसोई गैस की कीमत इतना बढ़ गई है कि ब्लैक में भी गैस का सिलेंडर नहीं मिल रहा है जिससे आम जनता परेशान हैं. उन्होंने दावा किया कि सरकार आम जनता को दिक्कत नहीं होने देगी. अगर गैस नहीं होगी तो लकड़ी और कोयल पर खाना बनाने की व्यवस्था की जाएगी.
रांची से राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट---





