मंत्री बन्ना गुप्ता ने छठ घाटों का किया निरीक्षण : श्रमिकों के साथ खुद की सफाई, अधिकारियों को दिया विशेष निर्देश
Edited By:
|
Updated :06 Nov, 2023, 02:34 PM(IST)
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज मानगो के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया. इसी क्रम में चाणक्यपूरी छठ घाट के निरीक्षण के दौरान श्रमिक भाई बहनों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए छठ घाट की सफाई की है.
मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो स्थित छठ घाटों में निरीक्षण के दौरान खुद झारु लगाकर साफ सफाई की. बन्ना गुप्ता ने मानगो नगर निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द सफाई करवा कर विद्युत व्यवस्था बहाल करने, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं अवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ करने का विशेष निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से कराने, वाहनों की आवागमन सुनियोजित तरीके से कराने हैं ताकि कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए भी विशेष निर्देश दिए.