Hindi News / शादी में जा रही भीड़ ने मैनेजर सहित आधा दर्जन टॉल कर्मियों पर...

मांडर टॉल प्लाजा पर मारपीट : शादी में जा रही भीड़ ने मैनेजर सहित आधा दर्जन टॉल कर्मियों पर किया हमला

Edited By:  |
mandar toll plaza par marpeet mandar toll plaza par marpeet

रांची:मांडर थाना क्षेत्र के हेसमी स्थित टॉल प्लाजा में देर रात मारपीट की घटना हुई है. टॉल प्लाजा पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शादी में जा रहे 50 से 60 लोगों की भीड़ ने टॉल कर्मियों पर हमला बोल दिया. इस घटना में टॉल मैनेजर सहित आधा दर्जन टॉल कर्मियों के घायल होने की सूचना है. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रिम्स रेफर किया गया है.पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

टॉल मैनेजर का आरोप है कि बीती रात मामूली घटना के बाद शादी में जा रहे 50-60 लोगों ने हमला कर दिया और टॉल कर्मियों के साथ मारपीट और लूटपाट की गई.उन्होंने बताया कि मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.मांडर पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई है.