महिला रोजगार योजना : नीतीश सरकार ने किया वादा पूरा, छठी बार 25 लाख महिला लाभुकों को खाते में भेजी राशि
पटना: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने लाभुकों को सौगात दी हैं. 25 लाख महिला लाभुकों के खातों में राशि ट्रांसफर की है. सीएम ने प्रति लाभुक को 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए हैं. अब तक इस योजना के तहत सरकार ने महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में अब तक 18 हजार 100 करोड़ की राशि भेजी गई है. नीतीश सरकार राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए यह पहल की है.
आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महिलाएंअग्रसर
सरकार की ओर से इससे पहले भी 26 सितंबर 2025 के बाद 03, 06, 24 अक्तूबर और 28 नवंबर तक 1 करोड़ 46 लाख 57 हजार महिलाओं के खातों में 15 हजार 600 करोड़ रुपए भेजी जा चुकी है. अलग-अलग समय में भेजी गई इस राशि से बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना रोजगार शुरू किया है जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हैं.
कार्यक्रम में तमाम मंत्री रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह जल संसाधन व भवन निर्माण मंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग मंत्री श्रवण कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.





