दर्दनाक सड़क हादसा : खगड़िया में बेकाबू ट्रक ने मैजिक वाहन में मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By:  |
Reported By:
dardanaak sadak hadsa dardanaak sadak hadsa

खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के कुम्हरचक्की में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा मैजिक वाहन में टक्कर मारी. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.

घटना तब हुई जब दोनों युवक अपने डेढ़ दर्जन ग्रामीणों के साथ खुले मैजिक पर सवार होकर अपने पशु का दूध चढ़ाने कात्यायनी मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पहले ट्रक ने मैजिक को धक्का दिया जिससे दोनों युवक टाटा मैजिक से NH पर गिर गया. बाद में वही ट्रक दोनों को रौंदते हुए चलते बना. मृतक धीरज कुमार और संजीव कुमार बेगूसराय जिले के सामहो गांव का रहने वाला था. इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है.