लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : पुलिस ने 3 को दबोचा, हाईवे पर लोगों को बनाते थे निशाना

Edited By:  |
Reported By:
lootpat karne wale giroh ka bhandafod lootpat karne wale giroh ka bhandafod

बाढ़ : खबर है बाढ़ से जहां हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 सदस्य को पुलिस ने दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह हाईवे पर लूटपाट की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने इन बदमाशों को पटना के दानापुर इलाके से अरेस्ट किया है। वहीँ पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और अन्य सामग्री भी बरामद किया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि 3 मार्च की रात को चोंदी निवासी कारोबारी रघु कुमार बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक अनामिका रेस्ट हाउस के पास कार पर सवार बदमाशों ने हमला कर डंडे से पिटाई की और नगदी, मोबाइल लूट लिया। इस मामले में पुलिस ने रूपसपुर थाना क्षेत्र के सेबरी नगर खगौल निवासी शंकर पासवान, जितेश कुमार और तीजू नट को पकड़ा। इस दौरान लूटा गया मोबाइल और अपराध में इस्तेमाल किया गया कार बरामद कर लिया गया है।

इस कांड के उद्भेदन में बाढ़ के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार और दारोगा धनंजय कुमार ने अहम भूमिका निभाई।


Copy