पाकुड़: आगामी 1 जून 2024 को राजमहल लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है. इसको लेकर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार जिले के विभिन्न प्रखंडों में बूथों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं ताकि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सफल हो सके.
निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त बरनवाल ने बताया कि राजमहल लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न बूथों का जायजा ले रहे हैं. मतदाताओं को मतदान के समय किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, बूथ पर सारी सुविधाएं मिल सके ताकि लोग आसानी से मतदान कर सकें. वहीं डीसी ने बुनियादी सुवाधिओं को लेकर भी स्थानीय प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए.
