लोहरदगा:सरहुल के मौके पर लोहरदगा के झखरा कुम्बा में पहान पुजार ने पूजा अर्चना किया. इस अवसर पर झखरा कुम्बा में मंत्री चमरा लिंडा,सांसद सुखदेव भगत,विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, एसडीओ अमित कुमार और एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा सहित विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए. पूजा अर्चना के बाद अतिथियों की पगड़ी पोशी किया गया.

वहीं झखरा कुम्बा से ढोल नगाड़े के साथ शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा की अगुवाई पहान पुजार ने किया. आदिवासी समुदाय के विभिन्न खोरहा समूह ने अपने गाजे-बाजे, ढोल नगाड़े के साथ झूमर खेलते हुए नगर भ्रमण किया.

सरहुल के मौके पर मंत्री चमरा लिंडा ने कहा हम आदिवासी समुदाय के लोग प्रकृति के पूजक हैं. सरना धर्म मे प्रकृति की उपासना और रक्षा हमेशा करते हैं और पूजा में हम लोग अच्छी बारिश की दुआ मांगते हैं. आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग के खतरे में है और हमारा धर्म प्रकृति से जुड़ा है. यह पूर्व प्रकृति की रक्षा और संवर्धन की सीख देती है.