कोरिया की महिला हॉकी टीम पहुंची रांची : वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में लेगी भाग,खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Edited By:  |
Reported By:
koriya ki mahila hockey team pahunchi ranchi koriya ki mahila hockey team pahunchi ranchi

रांची : झारखंड में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी में शामिल होने के लिए कोरिया की महिला हॉकी टीम रांची पहुंची. हॉकी झारखंड की ओर से रांची एयरपोर्ट पर कोरिया की महिला खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. रांची हवाई अड्डा पहुंचने पर कोरिया की खिलाड़ी नाचने लगी. सभी खिलाड़ी नागपुरी मांडर की थाप पर झमती हुई नजर आई.


आपको बता दें कि देश में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन झारखंड में होने जा रहा है. सभी मैच झारखंड की राजधानी रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम,मोरहाबादी में खेले जायेंगे. कोरिया की टीम आज रांची पहुंची है. इससे पहले जापान और भारत की टीम कल ही रांची पहुंच चुकी है. टूर्नामेंट में 6 देश के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं. प्रतियोगिता का मेजबानी इस बार झारखंड को मिला है.


प्रतियोगिता में मेजबान भारत के साथ, जापान,चीन, कोरिया,मलेशिया और थाइलैंड भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से शुरु होकर 5 नवंबर तक होगा.


प्रतियोगिता का पहला मैच 27 अक्टूबर को जापान और मलेशिया के बीच खेला जाएगा. भारत का पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को ही रात 8:30 से थाइलैंड के साथ होगा. झारखंड सरकार और हॉकी झारखंड ने खेलप्रेमियों के लिए फ्री इंट्री की घोषणा की है.