किसानों के बीच पहुंची महिला अधिकारी : खेत में उतर धान की करने लगी रोपनी, VIDEO हो रहा वायरल

Edited By:  |
Reported By:
kisanon ke beech pahuchi mahila adhikari kisanon ke beech pahuchi mahila adhikari

गया : खबर है गया जिले से जहां एक महिला अधिकारी अचानक ही खेत में काम कर रहे किसानों के बीच जा पहुंची और उनके साथ धान की रोपनी करने लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद एक स्थानीय युवक ने कहा कि मैडम अच्छे से रोपनी कीजिए मजदूरी में 5 किलो चावल भी मिलेगा। गांव के ही किसी शख्स ने अधिकारी के द्वारा धान रोपनी का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला गया के जिले के खिजरसराय प्रखंड ब्लाक इलाके का है जहां बतौर राजस्व अधिकारी काम करने वाली ममता कुमारी किसान महिलाओं के जुझारुपन और उनकी पीड़ा को समझने के लिए उनके साथ धान की रोपनी की। इस काम के पीछे इस महिला अफसर का उद्देश्य कीचड़ से सने खेत में धान के पौधों की राेपनी करने वाली महिलाओं की पीड़ा और उनके जुझारुपन को खुद से अनुभव करना था।

जानकारी मिल रही यही कि ममता कुमारी खिजरसराय प्रखंड के सोमरन बिगहा में जमीन विवाद का एक मसला सुलझाने को गईं थी। सोमरन बिगहा गांव में जाने के लिए खेत की पगडंडियों से ही जाना पड़ता है। जमीन का मामला सुलझाने के बाद जब वे पंगडंडियों के सहारे वापस लौटने लगीं तो खेत में धान रोप रहीं महिलाओं को देख उनके अंदर भी धान रोपने की इच्छा हुई, फिर वे धान रोपने के लिए कीचड़ से सने खेत में उतर गईं। करीब 15 मिनट तक उन्होंने धान के पौधे रोपनी किया।

राजस्व अधिकारी कीचड़ से सने खेत में नंगे पांव उतर कर धान रोपने लगीं तो उस खेत में धान रोप रहीं महिलाओं ने हंसते हुए कहा कि ‘मैडम रहने दीजिए आपका फ्रॉकवा गंदा हो जाएगा’लेकिन उन्होंने इसकी कोई परवाह नहीं की और अपने काम में मगन रहीं। ममता की लगन व धान रोपने की कोशिश को देख किसान महिलाओं को कहना पड़ा कि ‘मैडम तो बढ़िया से रोप रही हैं। इसी बीच मौके पर मौजूद एक शख्स ने कहा कि बढ़िया से मोरी रोपें मैडम, मजदूरी में पांच किलो चावल मिलेगी। इतना सुनते ही सभी ठहाके लगा कर हंसने लगे।

वहीँ सोशल मीडिया पर महिला राजस्व अधिकारी का धान का रोपनी करने वाला वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और तरह की तरह की चर्चा भी कर रहे हैं।


Copy