Hindi News / झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी 'नई दिशा' के तहत इनामी नक्सली हाबिल मुंडू...

खूंटी : झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी 'नई दिशा' के तहत इनामी नक्सली हाबिल मुंडू ने किया आत्मसमर्पण

Edited By:  |
khunti khunti

खूंटी: एक लाख का इनामी पीएलएफआई उग्रवादी (30 वर्षीय ) हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. हाबिल मुंडू नेहथियार और कारतूस के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. हाबिल मुंडू झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी "नई दिशा" के तहत आत्मसमर्पण किया है.नक्सली एरिया कमांडर ने तीन पिस्टल, 13 कारतूस और 02 वॉकी टॉकी के साथ थाना में आत्मसमर्पण किया है.

खूंटी पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो नेप्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि हाबिल मुंडू एक दशक से ज्यादा समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है और विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है. पीएलएफआई के एरिया कमांडर बनने के बाद उसने जंगलों में हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया उसके बाद कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया.

एरिया कमांडर हाबिल मुंडू के खिलाफ खूंटी, मुरहू, तोरपा और कर्रा थाना में दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार 2016 में गिरफ्तारी के बाद सात वर्षों तक वह जेल में सजा काट चुका है. 2023 में जेल से बाहर आने के बाद फिर नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा.