शहर की सरकार ने ली शपथ : धनबाद मेयर संजीव सिंह सहित 55 वार्ड पार्षदों ने समग्र विकास का लिया संकल्प
धनबाद:जिलासमाहरणालय के मुख्य सभागार में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. जहां नवनिर्वाचित मेयर और वार्ड पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने शपथ दिलाई. इसके साथ ही नगर निगम के सभी 55 वार्डों के पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई. सभी जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया.
इसी क्रम में चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी को उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने शपथ दिलाई. उन्होंने अपने क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई.इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे.
समारोह को लोकतंत्र के सशक्तिकरण और स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जिससे आम जनता की उम्मीदें भी जुड़ी हुई हैं.





