खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में चली कुर्सियां : राजनितिक भाषणबाजी से उग्र हुए दर्शक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Edited By:  |
khesari lalyadav ke karykram me chali kursiyan khesari lalyadav ke karykram me chali kursiyan

नवादा : खबर है नवादा से जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के गानों पर लोग नाचते और झूमते रहे। वहीँ खेसारी ने भी एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया। हालांकि कार्यक्रम के दौरान ही राजनितिक बयानबाजी से दर्शक उग्र हो गए जिसे देखते हुए पुलिस ने भी हंगामा कर रहे दर्शकों पर लाठियां चटकाई।

मामला नवादा के रजौली इलाके का बताया जा रहा है जहां सिरदला में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर खेसारीलाल यादव ने अपने गानों से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम शुरू होते ही लोगोंं का जोश चरम पर पहुंच गया। पूरी रात लोग नाचते और झूमते रहे. खेसारी लाल यादव ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया।

छठ पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने जमकर बवाल काटा। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव, छोटू छलिया पहुंचे थे। राजनैतिक भाषणबाजी और कुव्यवस्था से नाराज लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। कार्यक्रम में बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियों को तोड़ डाला। अफरातफरी के बीच स्थानीय नेताओं के लिए बना मंच टूट गया। जिसके बाद भगदड़ मच गया।

सन्नी भगत की रिपोर्ट