खान सर पर BJP का हमला : फायरिंग और अन्य आरोपों से जुड़े मामलों में की निष्पक्ष जांच की मांग
पटना:बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने खान सर उर्फ फैसल खान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि फायरिंग और अन्य आरोपों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
नीरज कुमार बबलू ने मांग की है कि खान सर की गिरफ्तारी होनी चाहिए औऱ उनकी संपत्ति और आय के स्रोतों की भी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि खान सर ने छात्रों के बीच अपनी अलग छवि बनाई है, लेकिन उनके खिलाफ सामने आ रहे मामलों की गंभीरता से जांच आवश्यक है।
विधायक ने यह भी कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी व्यक्ति को विशेष छूट नहीं मिलनी चाहिए। उनके अनुसार जांच एजेंसियों को पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल कर सच्चाई सामने लानी चाहिए।
हालांकि, यह भाजपा विधायक का राजनीतिक बयान है। दूसरी ओर, खान सर और उनके समर्थकों की ओर से इन आरोपों पर अलग पक्ष रखा जा रहा है। मामले की जांच अभी जारी है और किसी भी आरोप पर अंतिम निष्कर्ष न्यायिक एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही माना जाएगा।





