खगड़िया में अपराधी बेलगाम : 4 लाख रूपये बकाया मांगने पर युवक को मारी गोली
Edited By:
|
Updated :01 Dec, 2021, 06:26 PM(IST)
Reported By:


खगड़िया में आज दिनदहाड़े कुछ अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना उस वक़्त हुई जब जब मृतक के घर एक प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए आया था। इसी दौरान गांव के इंदल और मनोज यादव भी मृतक से मिलने आ पहुंचे।
आगामी चुनाव को लेकर मृतक के साथ इंदल और मनोज यादव का बकझक हुआ। बात इतनी बढ़ी की मृतक रूपदेव साह ने मनोज यादव से अपना दिया बकाये ( 4 लाख रुपये ) की मांग कर दी। फिर अचानक ही आरोपियों ने रूपदेव साह पर गोली चला दी जिससे रूपदेव साह की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी मिल रही है कि मृतक ने कुछ महीने पहले अपने ग्रामीण मनोज यादव को 4 लाख रुपया बतौर पेंचा दिया था। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।