केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे घाघीडीह जेल : कदमा में हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता अभय सिंह से की मुलाकात, कहा मामले की निष्पक्ष जांच की जायेगी

Edited By:  |
Reported By:
kendriye  mantri arjun munda pahuche ghaghidih jel kendriye  mantri arjun munda pahuche ghaghidih jel

जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को जमशेदपुर के सेंट्रल जेल पहुंचे.. कदमा के शास्त्रीनगर में हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार किये गये भाजपा नेता अभय सिंह से मुलाकात की. कदमा हिंसा मामले में हुई गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है. अर्जुन मुंडा के साथ उनके बेहद करीबी नेता भी थे.

अर्जुन मुंडा के सेंट्रल जेल में जाकर अभय सिंह से मिलने का मामला पूरी तरह से चर्चा में है. शहर के लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि अब ऊंट किस करवट बैठेगा. अर्जुन मुंडा सेंट्रल जेल में करीब 20 मिनट तक रहे और अभय सिंह से पूरी घटना की जानकारी ली. इस बीच अभय सिंह ने पूरी कहानी बतायी और कहा कि कदमा की घटना के दिन वे उस तरफ नहीं गये थे. उन्हें तो सोची-समझी साजिश के तहत फंसाने का काम किया गया है. इस बीच अर्जुन मुंडा ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जायेगी. अर्जुन मुंडा के साथ जेल के भीतर भाजपा नेता आदित्यपुर के शैलेंद्र सिंह और जिला परिषद पूर्वी सिंहभूम की चेयरमैन बारी मुर्मू भी मौजूद थी.


Copy