केंद्रीय बजट 2026 पर चिराग पासवान बोले : वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट, विकसित भारत के संकल्प का बजट!
पटना: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को लोकसभा में नौवीं बार बजट पेश की हैं. बजट के बादकेंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वित्त मंत्री जी के द्वारा रविवार को सदन के पटल पर जो बजट रखा गया है,वह वास्तव में21वीं सदी के दूसरे दशक का एक बेहद दूरदर्शी और ऐतिहासिक बजट है.
यह बजट केवल वर्तमान के लिए नहीं,बल्कि साल2047तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने वाला रोडमैप है. इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें निरंतरता और स्थिरता की झलक मिलती है. यह लगातार नौवीं बार है जब एक ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री जी ने बजट पेश किया है,जो देश की आर्थिक नीतियों के प्रति सरकार की अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
इस बजट में समाज के हर वर्ग और देश के हर क्षेत्र के विकास का ध्यान रखा गया है. जहाँ एक तरफ बुनियादी ढांचे और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है,वहीं दूसरी तरफ शहरीकरण और स्वरोजगार को भी प्राथमिकता दी गई है. सरकार का मुख्य लक्ष्य देश के युवाओं को सशक्त बनाना है,जिसके लिए शिक्षा,कौशल विकास और विनिर्माण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं. इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे,बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी मजबूती मिलेगी.
कृषि क्षेत्र में विविधता लाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी इस बजट में विशेष ध्यान दिया गया है. यह बजट दिखाता है कि कैसे एक समावेशी विकास के जरिए हम भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था बना सकते हैं. अंततः,अपनी पार्टी की ओर से मैं इस शानदार और भविष्योन्मुखी बजट के लिए प्रधानमंत्री जी और वित्त मंत्री जी का आभार प्रकट करता हूँ.
इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट-





