JHARKHAND NEWS : कल्पना सोरेन ने निजी स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम में हुई शामिल, कहा-खेल से बच्चों का होता मानसिक विकास
Edited By:
|
Updated :05 Feb, 2026, 02:06 PM(IST)
रांची :राजधानी रांची स्थित एक निजी स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुई. स्पोर्ट्स मशाल जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.
एनुअल स्पोर्ट्स डे के मौके पर विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए अनुशासन और एकता का परिचय दिया. स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की. इसमें आकर्षण का केंद्र योगा और गणेश वंदना रहा. मुख्य अतिथि कल्पना सोरेन ने स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थियों की काफी तारीफ की. उन्होंने कहा है कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का मानसिक विकास भी स्पोर्ट्स से होता है. हंड्रेड100और200रिले गर्ल्स के विजेताओं और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली हाउस को मुख्य अतिथि कल्पना सोरेन ने पदक देकर सम्मानित किया.





