Hindi News / अर्थव्यवस्था से लेकर तेजस्वी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे पटना : अर्थव्यवस्था से लेकर तेजस्वी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Edited By:  |
kendriya mantri giriraj singh pahuchey patna kendriya mantri giriraj singh pahuchey patna

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान देश की अर्थव्यवस्था, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और भारत में संभावित ओलंपिक आयोजन समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, गिरिराज सिंह ने कहा कि कोरोना काल जैसी वैश्विक चुनौती के बावजूद भारत की आर्थिक विकास की रफ्तार नहीं रुकी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार तेज गति से आगे बढ़ रहा है और सरकार का लक्ष्य भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है.

ममता बनर्जी पर पलटवार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान पर,जिसमें उन्होंने बीजेपी से राम के नाम पर राजनीति बंद करने की बात कही थी, गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि "ममता बनर्जी अल्लाह का नाम लेकर राजनीति करती रहें, उन्हें कौन रोक रहा है।"

नामांकन के दौरानतेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी पर तंज

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी के नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी पर भी केंद्रीय मंत्री ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि "तेजस्वी यादव हो या राहुल गांधी, दोनों एक्सीडेंटल नेता हैं. बड़े बाप के बेटे होने की वजह से राजनीति में हैं."

ओलंपिक खेलों के आयोजन की तैयारियां जारी

भारत में भविष्य में ओलंपिक खेलों के आयोजन की संभावना पर गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और देश खेल के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.केंद्रीय मंत्री के इन बयानों के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं.