Hindi News / बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एम.टेक दाखिले के लिए 10 जुलाई से...

BIHAR NEWS : बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एम.टेक दाखिले के लिए 10 जुलाई से आवेदन

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एम.टेक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया10जुलाई से शुरू होगी. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (पीजीईएसी)-2026की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि वैध गेट (GATE)स्कोर वाले पात्र अभ्यर्थी10से18जुलाई2026तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. अभ्यर्थियों को बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पीजीईएसी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि18जुलाई है,जबकि ऑनलाइन आवेदन में19जुलाई तक संशोधन किया जा सकेगा. रैंक कार्ड और काउंसलिंग कार्यक्रम24जुलाई को जारी किए जाएंगे. काउंसलिंग की तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी.

पहले दो चरण गेट अभ्यर्थियों के लिए,रिक्त सीटों पर बी.टेक अंकों से प्रवेश

पीजीईएसी-2026के माध्यम से एमआईटी मुजफ्फरपुर,बीसीई भागलपुर,जीईसी वैशाली,जीसीई गया,केसीई कटिहार,जीईसी पश्चिमी चंपारण,सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग,फणीश्वर नाथ रेणु इंजीनियरिंग कॉलेज,अररिया,एनसीई चंडी,डीसीई दरभंगा तथा बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर,पटना सहित राज्य के विभिन्न सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रथम वर्ष एम.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा. पर्षद के अनुसार,काउंसलिंग के पहले दो चरण केवल वैध गेट स्कोर वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होंगे. यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं,तो शेष सीटों पर बी.टेक/बी.ई. में प्राप्त अंकों के आधार पर नामांकन किया जाएगा,जिसके लिए अलग से अधिसूचना जारी होगी. एम.टेक नामांकन के लिए आवेदन का अवसर केवल एक बार मिलेगा और उसी आवेदन के आधार पर सभी काउंसलिंग चरणों में सीटों का आवंटन किया जाएगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--