कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि : पटना के बापू सभागार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जननायक को दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
karpuri thakur ki 38wi punyatithi karpuri thakur ki 38wi punyatithi

पटना: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38 वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पटना के बापू सभागार में समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समेत पार्टी के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर आरजेडी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज मैं याद करता हूँ. आज हमें संकल्प लेना है कि कर्पूरी ठाकुर की बातों को दिल्ली तक पहुंचाना है. आज संविधान पर खतरा है.लोकतंत्र को समाप्त किया जा रहा है.तानाशाही चरम पर है.इस दौर में रास्ता काफ़ी कठिन रहेगा. तेजस्वी यादव ने कहा लालू यादव ने एक बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है.राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुझे बनाया है.आप सब का साथ मिलेगा, तो मैं कोई कमी नहीं छोड़ूँगा पार्टी को मजबूत करने में.दो बार हमारी सरकार बनी लेकिन हमें धोखा मिला.चाचा पलटी मार गए.बिहार में आज अचेत सीएम है.हम बोले थे 100 दिन पर बोलेंगे. अभी चार दिन बाकी है. देखते हैं जो वादा उन लोगों ने किया है वो कितना पूरा करते हैं.जो घोषणा हमने चुनाव के समय किया उसी घोषणा को कॉपी एनडीए वाले लिए. हम कमजोर नहीं हैं.हमारा अभी समय कमजोर है.उनका समय है लेकिन हमारा दौर आयेगा.जब हमारा दौर आयेगा तो सबको जवाब मिलेगा और अच्छे से जवाब मिलेगा.

तेजस्वी ने कहा बिहार में हत्या हो रहा है.अपहरण हो रहा है लेकिन अपराधी को आज बचाया जा रहा है.बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है. थाना और ब्लॉक में भ्रष्टाचार बढ़ा है.

आरजेडी का ख़ौफ़ बीजेपी और जेडीयू को है.अकेले अकेले चुनाव लड़ना है तो आइए फ़रिया लेंगे.हमारा वोट बैंक आज बढ़ा है. बहुत हिटलर को हमने देखा लेकिन आज वो कहां है पता ही नहीं है.सबसे ज़्यादा आरजेडी को वोट मिला है इस बार.हज़ारों करोड़ रुपये चुनाव में जब एनडीए ने बांटा. बीजेपी को हिम्मत नहीं हुआ कि अकेले चुनाव लड़ ले.उन लोगों ने मसीन तंत्र और धन तंत्र बनाया.अब तो वन नेशन वन इलेक्शन की बात वो लोग कर रहे हैं.मोदी जी पुतिन का कॉपी करना चाहते हैं. लेकिन यहाँ कुछ नहीं चलेगा उनका.होली के बाद हम निकलेंगे जिलों में घूमेंगे . आने वाले वक्त में हम आरजेडी को राष्ट्रीय पार्टी बनायेंगे.

बीमार अवस्था में भी कोर्ट बुलाता है तो हम जाते हैंना लालू यादव न डरे और न झुके और ना तेजस्वी झुकेगा.

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--