JEE मेंस 2026 में गया का परचम : शुभम कुमार ने 100 परसेंटाइल के साथ AIR-3 हासिल कर रचा इतिहास, शिक्षकों ने किया सम्मानित

Edited By:  |
jee mais 2026 mai gaya ka percham jee mais 2026 mai gaya ka percham

गयाजी : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी जेईई मेंस सेशन-1, 2026 के परिणाम में गया के होनहार छात्र शुभम कुमार ने देशभर में जिले का नाम रोशन किया है. शुभम ने 100 परसेंटाइल का परफेक्ट स्कोर हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त की है. वे उन चुनिंदा 12 छात्रों में शामिल हैं, जिन्होंने इस सत्र में 100 परसेंटाइल हासिल किया है.

शुभम गयाजी स्थित ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल के छात्र रहे हैं. उनकी प्रारंभिक तैयारी स्कूल के ब्रिटिश गुरुकुल से हुई. परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में जश्न का माहौल हो गया. केक काटा गया और विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. वर्तमान में शुभम 12वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं.

अपनी सफलता का राज बताते हुए शुभम कहते हैं कि कोचिंग दिशा देती है और डाउट क्लियर करती है,लेकिन मंज़िल तक पहुँचाने वाली असली ताकत सेल्फ-स्टडी है. वे रोज़ाना10–12घंटे नियमित पढ़ाई करते थे और बीच-बीच में ब्रेक लेते थे. उनका मानना है कि24घंटे पढ़ने से ज्यादा जरूरी अनुशासन और निरंतरता है.

शुभम अपने माता-पिता और शिक्षकों को सफलता का श्रेय देते हैं. उनके पिता शिव कुमार हार्डवेयर व्यवसायी हैं और माता गृहिणी. उन्होंने अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत करने की सलाह दी.

वहीं गुरुकुल प्रबंधन का दावा है कि इस सत्र में करीब50छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई हुए हैं. गया ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रतिभा छोटे शहर की मोहताज नहीं होती. मेहनत हो तो मुकाम खुद रास्ता देता है.

गया से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट—