कांग्रेस नेता निकली स्मैक तस्कर ! : बेटी समेत 3 गिरफ्तार, वार्ड पार्षद फरार

Edited By:  |
kangres neta nikli smack taskar kangres neta nikli smack taskar

गया : खबर है गया जिला से जहां नगर निगम के वार्ड संख्या 3 की पार्षद सह कांग्रेस के महिला जिला अध्यक्ष लाछो देवी के घर से छापेमारी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छापेमारी के दौरान ही घर के खटाल से भारी मात्रा में पुड़िया स्मैक सहित नगद भी बरामद किया गया है। वहीँ बेटी गुड़िया देवी सहित तीन कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि लाछो देवी मौके से फरार हो गई।

मामला गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के मंदराज बिगहा इलाके का है जहां पार्षद सह कांग्रेस के महिला जिला अध्यक्ष लाछो देवी के घर से छापेमारी में पुलिस को 46 पुड़िया स्मैक सहित 7500 सौ रुपया नगद बरामद किया है। लाछो देवी की बेटी गुड़िया देवी सहित तीन कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। हालांकि लाछो देवी मौके से फरार हो गयी।

वहीँ गया सिटी डीएसपी पारसनाथ साहू ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि लाछो देवी एवं उनके सहयोगियों द्वारा घर के पास ही खटाल से अवैध नशीला पदार्थ की बिक्री की जा रही है। जिसके बाद डेल्हा थानाध्यक्ष को कार्रवाई के लिए आदेश दिया गया। छापामारी के दौरान मौके से कुल 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा। पार्षद सह कांग्रेस के महिला गया जिला अध्यक्ष लाछो देवी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Copy