Hindi News / पटना पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात धीरज कुमार को किया गिरफ्तार

ज्वेलर्स लूटकांड में की बड़ी कार्रवाई : पटना पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात धीरज कुमार को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
jwellers lootkand mein ki badi karwai jwellers lootkand mein ki badi karwai

पटना:रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के चर्चित अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने लूट की वारदात में वांछित 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार,तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुश्री शैलजा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि19 अप्रैल 2026 को रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित अलंकार ज्वेलर्स में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर सोने और चांदी के आभूषण लूट लिये थे. इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान के दौरान तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी धीरज कुमार को दबोच लिया गया.

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में अब तक 1737 ग्राम लूटे गये चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा,पिस्तौल, तीन मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किये गए है.